Aadhaar Card Free Update 2024: मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट शुरू, आधार डॉक्यूमेंट अपडेट जल्द करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आधार नामांकन और अधिकतम विनियम 2016 के नियमों के अनुसार जिन व्यक्तियों के पास आधार कार्ड है उन्हें अपने आधार कार्ड की नामांकन तारीख के हर 10 साल पूरे होने के बाद अपने एड्रेस प्रूफ और अपनी पहचान के डॉक्यूमेंट को अपडेट करना होगा। यदि आपका भी आधार 10 वर्ष का हो गया है, तो uidai.gov.in से फ्री में आधार कार्ड अपडेट करना होगा।

UIDAI आधार कार्ड को अपडेट ऑनलाइन और ऑफलाइन करने की प्रक्रिया आसान कर दिया है। इसके लिए UIDAI ने एक नए ऑफर के साथ फ्री में फिर से आधार कार्ड अपडेट की सुविधा शुरू की है। निचे हमने आधार कार्ड में डाक्यूमेंट्स अपडेट की पूरी प्रोसेस उपलब्ध की है, जिससे फ्री में आधार अपडेट कर सकते है। 

कब तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते है

MyAadhaar पोर्टल पर अपने आधार कार्ड को मुफ्त अपडेट करने की प्रक्रिया मुफ्त है। लेकिन 14 जून 2024 के बाद से आपको अपने आधार कार्ड के अंतर्गत अपनी पहचान और अपने स्थानीय पते के डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। 

क्योंकि UIDAI के द्वारा शुरू में आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट को अपडेट करने की जो सुविधा दी गई है वह निशुल्क है जो केवल 14 मार्च 2024 तक ऑनलाइन के जरिए की जा रही, जिसे अब कुछ महीनो के लिए और बढ़ाया गया है। इसीलिए आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने सुविधा मुफ्त ऑनलाइन रहने वाली है। 

आधार कार्ड अपडेट हेतू शुल्क 

यदि आप ऑफलाइन अपने आधार कार्ड के डाक्यूमेंट्स अपडेट करते हैं, तो यह निशुल्क नहीं रहने वाला है। क्योंकि, अगर आप अपने क्षेत्र के आधार केंद्रों में जाकर अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट को अपडेट करवाते हैं तो उसके लिए आपको 50 रूपये या इससे अधिक का भुगतान करना होगा।  यह शुल्क CSC वालो का होता है, जो आधार के प्राकृत के अनुसार लेंते है।

आखिरी तारीख से पहले आधार कार्ड अपडेट नहीं किया तो क्या होगा 

UIDAI के द्वारा लोगों को उनके आधार कार्ड के लिए जमा किए जाने वाले अपने पहचान और स्थानीय एड्रेस के डॉक्यूमेंट को अपलोड और अपडेट करने के लिए कहा है। 

यदि कोई व्यक्ति 14 जून से पहले अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं करवा पाता तो ऐसी स्थिति में उन व्यक्तियों को मेरे आधार पोर्टल पर विज़िट करके ₹25 में अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाना होगा या फिर अपने क्षेत्र के आधार केंद्रों  में जाकर ₹50 देकर अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाना होगा। 

आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

जब भी आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाए  तो आपको जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जिन्हें आपको myAadhaar की वेबसाइट पर जाकर अपलोड करने होंगे, जो कि इस प्रकार है: 

पहचान के लिए प्रमाण दस्तावेज 

  • ड्राइविंग लाइसेंस, 
  • पासपोर्ट, 
  • पैन कार्ड, 
  • वोटर आईडी कार्ड, 
  • अधिवास प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड, जन आधार (सरकार द्वारा दी गई इन Id कार्ड में से कोई एक), 
  • विवाह का प्रमाण पत्र, 
  • राशन कार्ड, 
  • अंक तालिका। 

एड्रेस प्रूव हेतु दस्तावेज इस प्रकार है: 

  • बैंक की 3 महीने की स्टेटमेंट, 
  • बिजली का कनेक्शन, गैस का कनेक्शन(3 महीने पुराना), 
  • इनकम टैक्स रसीद (गत वर्ष की), 
  • अधिवास प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड, जन आधार (सरकार द्वारा दी गई इन Id कार्ड में से कोई एक)

Note: इन जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके आप अपलोड करके myAadhaar पोर्टल के अंतर्गत मुफ्त में अपडेट करने है। इन दस्तावेजों के जरिए आप आधार कार्ड के जनसंख्या के विवरण को बनाए रखने में भी सहायता करेंगे।

फ्री में आधार कार्ड को अपडेट कैसे करे?

नीचे दिए गए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस से आप अपनी पहचान प्रमाण और पते  के प्रमाण डॉक्यूमेंट को myAadhaar पोर्टल के अंतर्गत बिना कोई शुल्क दिए अपडेट कर पाएंगे: 

सबसे पहले आपको  myAadhaar पोर्टल पर विज़िट करना होगा।

Aadhar Update free

यहां पर आपको “login” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है उसके बाद आपको आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा, कैप्चा कोड डालने के बाद आपको “send opt” वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Free AAdhar Update

अब आपके यहां पर “Document Update” वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। 

Aadhar Document  Update

अब यहां पर दिए गए निर्देशों को पढ़ने के बाद आपको Next के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Aadhar Document update free

अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा जहां पर अपना जनसंख्या की विवरण सत्यापन करें होगा।

यहां पर आपको “I verify that above details are correct” वाले ऑप्शन के चेक बॉक्स पर क्लिक कर देना है और उसके बाद Next वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Free Addhar document Update

अब यहां पर आपको पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

  • अब आपको आपकी ईमेल आईडी पर सेवा अनुरोध संख्या मिलेगी आप इस सेवा अनुरोध संख्या से अपने डॉक्यूमेंट अद्यतन  स्थिति को ट्रैक करने में समर्थ हो सकेंगे।  

इस प्रक्रिया का अनुकरण करके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे जो की 7 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगा।  

Note: आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने कि तिथि को बढ़ाकर 14 जून, 2024 कर दिया गया है। अगर आप 14 जून तक आधार को ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यदि इस थिति के बाद आधार केंद्र पर जाकर जानकारी अपडेट कराते है, तो शुल्क देना पड़ सकता है।

FAQs – Aadhaar Card Free Update

Q. फ्री में आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?

सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाए।
लॉग इन पर क्लिक कर आधार कार्ड नंबर एवं OTP दर्ज कर लॉग इन करे।
अब आधार डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करे।
जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते है, उसे वेरीफाई करने के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करे।
अपने जानकारी को दर्ज कर अपडेट पर क्लिक कर सेव करे, इस प्रकार आधार अपडेट कर सकते है।

Q. आधार कार्ड अपडेट करने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार नंबर, पैन नम्बर, के साथ निवास प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, तथा जो जानकारी अपडेट करना है, उसे वेरीफाई करने के लिए डाक्यूमेंट्स चाहिए।

Q. क्या मैं अपना आधार कार्ड खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकता हूँ?

हाँ, आप अपना आधार कार्ड खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकते है, इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट पर क्लिक करना होगा, फिर सभी जानकारी डालकर अपडेट करना होगा।

Related Posts:

नलकूप लगाने हेतु सरकार दे रही, 80% तक सब्सिडी
लाडली बहना आवास योजना नई लिस्ट जारी
किसानों के लिए खुशखबरी KCC लोन होगा माफ
New Ration Card Gramin List
PM Kisan Yojana e-KYC
आय प्रमाण पत्र डाउनलोड
आधार कार्ड में पिता का नाम सही करने के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड से राशन कार्ड कैसे चेक करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment