उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूर और श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर को सही करने के लिए “उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना” का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत जितने भी मजदूर या श्रमिक निर्माण कार्य जैसे कि घर बनाने, बिल्डिंग बनाने, सड़के इत्यादि बनाने में कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों को सरकार श्रमिक पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्टर कर रही है।
श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत पंजीकृत होने के बाद मजदूर सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य योजनाएं जो कि इन्हीं प्रकार के लोगों के लिए आर्थिक सहायता या अन्य सहायता देने के लिए शुरू की गई है। उसका लाभ यह लोग उठा सकेंगे, क्योंकि अधिकतर मजदूर असंगठित होते हैं और उनके कार्य की भी कोई निश्चित अवधि नहीं होती, ना ही स्थिरता होती है। इसलिए, इन मजदूरों को खुद को श्रमिक पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है, इसके बारे में आगे विस्तार से जानकारी दी गई है।
यूपी श्रम विभाग योजना सूची में पंजीकृत होने के लिए पात्रता
- श्रमिक या मजदूर आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद जो लेबर कार्ड बनेगा वह केवल श्रमिक मजदूर बनवा सकते हैं।
- श्रमिक मजदूर की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 60 साल होनी जरूरी है।
- श्रमिक मजदूर के पास अपने कार्य क्षेत्र में 1 साल में 90 दिन का कार्य करने का अनुभव और प्रमाण होना जरूरी है।
- पंजीकृत द्वारा मिला मजदूर कार्ड परिवार के मुखिया के नाम से होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत आवश्यक डॉक्यूमेंट
- श्रमिक का आधार कार्ड,
- बैंक की पासबुक,
- मोबाइल नंबर,
- पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो,
- नियोजन प्रमाण पत्र,
- राशन कार्ड,
- ईमेल आईडी,
- Employees’ Provident Fund संख्या(यदि कोई है तो)
- कर्मचारी राज्य बीमा (यदि कोई है तो)
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना अप्लाई कैसे करे
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://upbocw.in/ पर विज़िट करना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको “श्रमिक” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद यहां पर आपके सामने एक लिस्ट खोलकर आ जाएगी जहां पर आपको “श्रमिक पंजीयन / संशोधन” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर अपनी पंजीकरण संख्या को जांच लेना है।
- इसके बाद आप अपने जनपद का चयन करना है, फिर अपने श्रमिक कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
- अब आपकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिससे आप वेरिफिकेशन करना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गए सभी जानकारी, जैसे नाम, एड्रेस, आदि भरना है.
- अब आपको मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, जिससे आपका आवेदन पुर हो जाएगा।
ध्यान दे: अगर आपको ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट से श्रम विभाग में आवेदन करने में परेशानी हो रही हो, तो आपको नजदीकी सम्बंधित कार्यालय में जाना होगा। वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर उसमे पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगा। फिर फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी हस्ताक्षर कर लगान होगा, फिर फॉर्म को अधिकारी के पास जमा करना होगा।
शरांश:
अगर आपको अभी तक इस योजना का लाभ नही मिला है, तो आपको इस योजना में आवेदन करना जरुरी है। क्योंकि, रोजगार मिलने के साथ कई अन्य योजना का लाभ इसके तहत प्रदान किया जाता है। हमने आपको आवेदन करने हेतु सभी प्रक्रिया एवं डाक्यूमेंट्स की जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध किया है, जिसके मदद से आप आवेदन कर पाएँगे।
सम्बंधित पोस्ट: