बिहार सरकार लोगो के सुविधा के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड लिस्ट से जुड़े जानकारी उपलब्ध कर रही है. अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में होगा, तभी आपको राशन सम्बंधित लाभ प्रदान किया जाएगा. लिस्ट में नाम देखने हेतु आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए आपके पास निवास स्थान की जानकारी होनी चाहिए.
अगर आप बिहार के निवासी है और राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना चाहते है, तो अधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जाए और RC डिटेल्स पर क्लिक कर मांगे गए जानकारी डाले. इसके बाद राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगा, जिसमे अपना नाम चेक कर सुनिश्चित कर सकते है की आपको राशन की सुविधा मिलेगा. इस पोस्ट में लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया विस्तार से जानेंगे.
बिहार राशन कार्ड में नाम देखे
- ऑनलाइन लिस्ट में नाम चेक करने हेतु पहले अधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ को ओपन करे.
- अब टॉप राईट कार्नर में दिए थ्री लाइन पर क्लिक कर RC डिटेल्स पर क्लिक करे.
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Rural या Urban का चयन करना होगा.
- ध्यान दे: अगर आप शहरी क्षेत्र के निवासी है, तो Urban का चयन करे
- और अगर ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है, तो Rural का चयन करे.
- इसके बाद अपना जिला और राशन कार्ड का नंबर दर्ज करे.
- Note: शहरी क्षेत्र मे कार्ड 21 अंक का है। सर्च करते समय 20 अंक ही डालें (9वां अंक छोड़ कर डालें)
- अब सर्च के विकल्प पर क्लिक करे. आपके सामने राशन कार्ड का Member ID, Member Name, Father/Husband Name, Gender, Age, Aadhar No, Status आदि दिखाई देगा.
राशन कार्ड नाम लिस्ट में चेक करे
- सबसे पहले बिहार की अधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ को ओपन करे.
- अब RCMS विकल्प का चयन कर, इसके दिए RCMS Report पर क्लिक करे.
- इसके बाद अपने जिला के नाम चयन कर Show पर क्लिक करे.
- अब आप अपने जिला के जिस भी क्षेत्र जैसे Urban या Rural से आते है, उसका चयन करे.
- इसके बाद अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करे.
- फिर पंचायण एवं गाँव के विकल्प पर क्लिक करे.
- अब आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगा, जिसमे आपको राशन कार्ड नंबर, कार्ड होल्डर आदि का विवरण शामिल होगा.
- अपने नाम के सामने दिए राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करे. इसके बाद आपके कार्ड में शामिल सभी व्यक्ति का नाम दिखाई देगा.
जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट
निचे सभी जिलों का नाम है, जिसका राशन कार्ड अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Araria (अररिया) | Kishanganj (किशनगंज) |
Arwal (अरवल) | Madhubani (मधुबनी) |
Aurangabad (औरंगाबाद) | Monghyr (मुंगेर) |
Banka (बाँका) | Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर) |
Begusarai (बेगूसराय) | Nawada (नवादा) |
Bhagalpur (भागलपुर) | Patna (पटना) |
Bhojpur (भोजपुर) | Purnea (पूर्णिया) |
Buxar (बक्सर) | Rohtas (रोहतास) |
Darbhanga (दरभंगा) | Saharsa (सहरसा) |
East Champaran (पूर्वी चम्पारण) | Samastipur (समस्तीपुर) |
Gaya (गया) | Saran (सारन) |
Gopalganj (गोपालगंज) | Shiekhpura (शेखपुरा) |
Jamui (जमुई) | Sheohar (शिवहर) |
Jehanabad (जहानाबाद) | Sitamarhi (सीतामढ़ी) |
Kaimur (कैमूर) | Siwan (सीवान) |
Katihar (कटिहार) | Vaishali (वैशाली) |
Khagaria (खगड़िया) | West Champaran (पश्चिमी चम्पारण) |
FAQs
ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जाए. और RCMS का चयन कर RCMS Report पर क्लिक कर जिला, ब्लॉक, पंचायत, आदि दर्ज कर राशन कार्ड में अपना नाम देखे.
बिहार में ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूचि चेक करने हेतु अधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर सभी सामान्य जानकारी जैसे जिला, ब्लॉक, गाँव आदि दर्ज कर राशन कार्ड सूचि चेक कर सकते है.
यदि आपका नाम ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में नही है, तो इसके लिए एक आवेदन पत्र ले और उसमे मांगे गए सभी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज संलग्न करे. इसके बाद उस फॉर्म को खाद्य विभाग के ऑफिस में जमा कर दे. आपका नाम ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में आ जाएगा.
सम्बंधित लेख: