हरियाणा सरकार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के महिलाओ के लिए कोई ई-रिक्शा योजना शुरू किया गया है, जिसके तहत जो भी महिलाएं ई-रिक्शा खरीदेंगी उन्हें सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को उच्च करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और लिंग भेदभाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया है क्योंकि जब महिलाएं स्वरोजगार करके खुद का जीवन स्तर उच्च करेंगी तो वह अपने बच्चों और परिवार की खुशहाली को भी बनाए रखेंगी।
इस योजना में 692 लाख रुपए तक का बजट निर्धारित किया गया है और इस योजना के तहत 1000 (400 गरीबी रेखा से नीचे वाली महिलाएं, 100 विधवा महिलाएं, 500 अन्य वर्ग की महिलाएं) को ई-रिक्शा सब्सिडी देकर लाभान्वित किया जाएगा। यदि आप भी हरियाणा राज्य की निवासी है और योजना के तहत लाभान्वित होना चाहती है तो आवेदन करना होगा, जिसके लिए पात्रता एवं डाक्यूमेंट्स की जरुरत होगी, जिसकी जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।
हरियाणा ई रिक्शा योजना का लाभ
- इस योजना में केवल महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने पर 50% का सब्सिडी देकर लाभान्वित किया जाएगा।
- योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली 400 महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
- लगभग 100 विधवा महिलाओं को योजना से लाभ दिया जाएगा।
- महिलाओं को सब्सिडी देने के साथ-साथ उन्हें रिक्शा चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि वह सुरक्षित तरीके से रिक्शा चालक का काम कर सके।
- जितनी भी महिलाए रिक्शा खरीदेंगी उसकी आधी कीमत ही उन्हें देनी पड़ेगी बाकी सरकार द्वारा दी जाएगी।
- 692 लाख रुपए का हरियाणा सरकार ने ई रिक्शा बचत निर्धारित किया है, यानी कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सब्सिडी का लाभ मिलने की संभावना है।
- इस योजना के शुरू होने से महिलाओं को एक अच्छे रोजगार का मौका मिलेगा।
Note: अब बात की जाए प्रशिक्षण की तो महिलाओं को लगभग 10 दिन का ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और योजना में जो पहले आवेदन करेगा उसे पहले लाभान्वित किया जाएगा इसीलिए लाभ पाने के लिए जैसे ही लिंक आए तुरंत आपको आवेदन कर देना है।
हरियाणा ई रिक्शा योजना के लिए पात्रता
- हरियाणा ई-रिक्शा योजना के तहत आवेदिका को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
- योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य की जितने भी गरीबी रेखा से नीचे के परिवार की महिलाएं हैं उन्हें विशेष कर योजना द्वारा सब्सिडी दी जाएगी।
- महिला की पारिवारिक आय 1,80,000 और उससे कम होने अनिवार्य है।
- 18 साल से लेकर 45 साल के बीच होनी अनिवार्य है।
- आवेदिका के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
ध्यान दे: ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए महिला हरियाणा की निवासी होने के साथ उनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिए पारिवारिक आय 1.80 लाख औ अन्य जाति की महिलाओं के लिए पारिवारिक 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है। यदि महिला विधवा है, तो उसकी पारिवारिक वार्षिक आय कितनी भी हो सकती है लेकिन, योजना में उन्हें लाभ्यान्वित करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
हरियाणा ई रिक्शा योजना के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड,
- आय प्रमाण पत्र,
- निवासी प्रमाण पत्र,
- आयु प्रमाण पत्र,
- राशन कार्ड,
- ई-रिक्शा की खरीदारी का पक्का बिल,
- बैंक अकाउंट की डिटेल,
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो,
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर,
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र (यदि महिला विधवा है तो)
Haryana E Rickshaw Yojana Apply प्रक्रिया
- हरियाणा ई-रिक्शा के लिए जो भी महिलाएं आवेदन करने की इच्छुक है उन्हें हरियाणा महिला विकास निगम की ऑफिशल वेबसाइट https://www.hwdcl.org/schemes.php पर विज़िट करना होगा।
- पोर्टल पर हरियाणा ई-रिक्शा के लिए अप्लाई करने हेतु लिक योजना के शुरू होने पर एक्टिव हो जाएगा, जिसे आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, जहां आपको जरूरी पूछी गई जानकारी को भरना होगा और डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- फॉर्म को दोबारा से चेक करने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- उसके बाद आपके आवेदन फार्म और डॉक्यूमेंट को वेरीफाई किया जाएगा।
- सभी जानकारी और पात्रता को पूरा चेक करके आपको योजना के अनुसार ई- रिक्शा पर 50% की सब्सिडी दे दी जाएगी।
- सब्सिडी की यह राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Note: इस योजना से शीघ्र और पहले लाभ पाने के लिए आप निरंतर अपडेट चेक करते रहिए ताकि जल्द से जल्द आप सब्सिडी के लिए आवेदन कर सके।
शरांश: हरियाणा ई रिक्शा योजना से जुड़े सभी जानकारी हमने आपको प्रदान की है, जिसे पात्रता, डाक्यूमेंट्स एवं आवेदन प्रक्रिया शामिल है। जब यह योजना शुरू होगा, उससे सम्बंधित भी जानकारी हम आपको प्रदान करेंगे। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा, अगर कोई प्रश्न अभी भी है, तो हमें कमेंट कर अवश्य बताए।
सम्बंधित पोस्ट