वृद्धा पेंशन KYC करे: अब वृद्धा पेंशन केवाइसी करना हुआ आसान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन दिए जाने के लिए जो केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है उसके लिए सरकार ऑनलाइन सेवा को शुरू की है। जिसके तहत जितने भी बुजुर्ग 60 साल से ज्यादा की उम्र के हैं उन्हें हर महीने 400 रूपये की धन राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। योजना के अंतर्गत जितने भी लाभार्थी है उन्हें हर साल केवाईसी अपडेट करवाना जरूरी होता है। 

वृद्धा पेंशन योजना में केवाईसी अपडेट करने के लिए आप अपने क्षेत्र के जन सेवा केंद्र या जिला कार्यालय में जाकर भी अपनी केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं और सरकार द्वारा दिए जा रहे आर्थिक लाभ को ले सकते है। 

Note: वृद्धा पेंशन ई-केवाईसी करवाने के लिए को जन सेवा केंद्र की आईडी होनी जरूरी है. लेकिन अगर नहीं है तो आप अपने ब्लॉक में जाकर भी वृद्धा पेंशन ई- केवाईसी करवा सकते हैं। 

वृद्धा पेंशन केवाईसी करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

वृद्धा पेंशन केवाईसी करना जरूरी इसीलिए है क्योंकि यदि आप अपना केवाईसी अपडेट नहीं करवाएंगे तो ऐसे में आपको योजना के तहत लाभ मिलना बंद हो जाएगा।  इसीलिए केवाईसी करने के लिए आपको निम्न जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी: 

  • व्यक्ति का आधार कार्ड, 
  • बैंक खाता नंबर, 
  • जन्मतिथि जो आधार कार्ड पर हो, 
  • मोबाइल नंबर, 
  • लाभार्थी संख्या

वृद्धा पेंशन केवाईसी करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 

  • बिहार पेंशन ई- केवाईसी करवाने के लिए सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे की तरफ e-Labharthi Link 3 (For CSC Login) का ऑप्शन नजर आएगा जिसे आपको क्लिक कर देना है और क्लिक करने के बाद आपके सामने इस तरह का पेज खुल जाएगा।
  • अब यहां पर login के लिए पेज खुल जाएगा जहां पर आपको पूछी गई डीटेल्स जैसे की जन सेवा केंद्र login id और पासवर्ड डालकर login पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Biometric for e-Labharthi Pension के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब यहां पर पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका बैंक खाता संख्या, आधार संख्या और व्यक्ति की आईडी को भरकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • इतना करने के बाद Demography Authentication की ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको अपना बायोमेट्रिक प्रक्रिया जैसे की अंगूठे का निशान चेक करवाने की प्रक्रिया को पूरा करना है। 
  • यहां पर आपको 5 रूपये से इस प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया को पूरा करके आप अपने केवाईसी को तुरंत के तुरंत अपडेट कर सकेंगे और सरकार द्वारा दिए गए लाभ से बिना रुकावट के लाभान्वित होते रहेंगे।

जन सेवा केंद्र में जाकर केवाईसी करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के जन सेवा केंद्र में केवाईसी के लिए जाना होगा। 
  • अब जन सेवा केंद्र में जो व्यक्ति यह कार्य करता है उसे आपको अपना आधार कार्ड देना होगा। 
  • अब आप यहां पर अपना केवाईसी करने के लिए कहेंगे उसके उपरांत वह व्यक्ति आपका केवाईसी कर देगा जिसके लिए आपसे कुछ फीस चार्ज की जाएगी। 

Note: यदि आप अपना केवाईसी ब्लॉक या प्रखंड में जाकर करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपना ई – केवाईसी करवाना होगा और उनसे रसीद ले लेनी होगी। 

शरांश: वृद्धा पेंशन केवाईसी अब सभी व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष करना अनिवार्य कर दिया गया है। KYC करने हेतु आप ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC केंद्र से करना होगा, जिसके लिए आपके पास आवश्यक डाक्यूमेंट्स भी होना चाहिए। हमने इस पोस्ट में सभी जानकारी दी है, जिससे KYC करना सरल हो जाएगा।

FAQs

Q. वृद्धावस्था पेंशन की केवाईसी कैसे करें?

वृद्धा पेंशन केवाईसी करने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट https://www.elabharthi.bih.nic.in/ पर जाना होगा। यहाँ से आपको CSC लॉग इन पर क्लिक कर जानकारी डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप आधार कार्ड के मदद से KYC कर पाएँगे।

Q. पेंशन की केवाईसी कब तक होगी?

वृद्धा पेंशन केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जानकारी 2025 तक बढ़ाई गई है। अगर आप इस तिथि तक केवाईसी नही कराते है, तो आपको वृद्धा पेंशन प्रदान नही किया जाएगा। आप केवाईसी ब्लॉक या CSC केंद्र से कर सकते है।

Q. वृद्धा पेंशन रुक जाए तो क्या करें?

अगर आपका वृद्धा पेंशन नही आ रहा है, तो आपके केवाईसी करना होगा. जिसके लिए आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स आपके पास होना अनिवार्य है. आप यह केवाईसी ब्लॉक और CSC केंद्र से करा सकते है.

सम्बंधित पोस्ट:

जाती प्रमाण पत्र डाउनलोड Bihar
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करे
बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट
बिहार विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें
लेबर कार्ड डाउनलोड बिहार
नलकूप लगाने हेतु सरकार दे रही 80% तक सब्सिडी, आवेदन जल्द करे
डीजल अनुदान आवेदन की स्थिति चेक
राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join Telegram