राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करे: अब मिनटों में डाउनलोड करे बर्थ सर्टिफिकेट राजस्थान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जन्म प्रमाण पत्र एक जरुरी पहचान है जिसमें नाम, उसके माता-पिता का नाम, एड्रेस आदि जैसे जानकारी उपलब्ध होती है। अगर आप जन्म प्रकार पत्र बनाने के लिए आवेदन किया है, तो राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपके पास आवेदन का रसीद एवं मोबाइल नंबर होना चाहिए।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र राजस्थान डाउनलोड करने के लिए आपको https://pehchan.raj.nic.in/ पर जाना होगा. फिर डाउनलोड पर क्लिक मांगे गए जानकारी दर्ज कर डाउनलोड करना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र राजस्थान की आवश्यकता 

  • जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में स्कूल में एडमिशन के समय एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है ताकि बच्चे की जन्म की तिथि और उम्र को कागजी तौर पर जांचा जा सके। 
  • जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल राशन कार्ड बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और पासपोर्ट बनवाने में काम आता है। 
  • आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • वोट बनवाने के और वोट जुड़वाने में यह डाक्यमेन्ट काम आता है। 
  • जन्म प्रमाण पत्र विशेष रूप से आयु प्रमाण पत्र निकलवाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। 
  • किसी भी नवजात शिशु का कानूनी रूप से रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत होती है। 

जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान करने की प्रक्रिया

  • राजस्थान बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको नीचे की तरफ स्क्रोल करना है, वहां पर आपको “डाउनलोड सर्टिफिकेट” का विकल्प नजर आएगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब एक पेज ओपन होगा, जहाँ आपको जन्म और पंजीकरण संख्या पर टिक कर पंजीकरण वर्ष दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद दिए गए काप्त्चा कोड दर्ज कर खोजे पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र दिखाई देगा, जहाँ से आपको डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद राजस्थान जन्म प्रमाण पीडीऍफ़ में डाउनलोड हो जाएगा, जिसका उपयोग आप प्रिंट निकाल के कर सकते है।

Note: अगर आप ऑफलाइन राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र निकालना चाहते है, तो आपको नजदीकी सम्बंधित कार्यालय में जाना है, अपना आधार कार्ड दिखाकर बर्थ सर्टिफिकेट मांगना होगा। अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र बना हुआ है, तो ऑफिस से मिल जाएगा।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड, 
  • माता-पिता का Single Sign-On id कार्ड, 
  • जन्म के समय पर रखा गया बच्चे का नाम, 
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, 
  • जन्म के समय का बच्चे का कुल वजन, 
  • शिशु के जन्म की तारीख वाला अस्पताल से मिला सर्टिफिकेट। 

Note: भामाशाह परिवार पहचान पत्र की भी मांग की जा सकती है तो इसे भी तैयार रखिए।

जन्म प्रमाण पत्र राजस्थान संबंधित कुछ खास बातें 

शिशु के जन्म के बाद जल्द से जल्द जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होता है। क्योंकि, सरकार के नियमानुसार शिशु के पैदा होने के बाद के 21 दिन के अंदर अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर देना जरूरी होता है। क्योंकि ऐसा ना करने पर 21 दिन के उपरांत इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए सरकार 30 रूपये पेनल्टी के रूप में लेती है।

इसीलिए समय रहते आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए और जल्द से जल्द इसे बनाना चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से आप बच सके। और जन्म प्रमाण पत्र बन जाने के बाद इस पोस्ट में दिए प्रक्रिया के मदद से राजस्थान जनम प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाएँगे।

सम्बंधित पोस्ट:

समग्र आईडी से सदस्य कैसे हटाए
बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट
आधार डी-लिंक के लिए अनुरोध करे
संबल कार्ड कैसे बनवाएं
ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट
समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची डाउनलोड
ऑनलाइन एमपी राशन कार्ड लिस्ट देखे
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join Telegram